logo

अचानक गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, सेल्फी खिंचाने की लगी होड़

a544.jpg

गढ़वा:
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप अचानक झारखंड के गढ़वा जिले में एक शादी समारोह में पहुंचे।  गढ़वा के भैसबड़वा स्थित सोनू सिंह के यहां तिलक समारोह में आकाशदीप शामिल हुए। बताया जा रहा  है कि आकाशदीप की चचेरी बहन की शादी गढ़वा में तय हुई है और वह बीती रात तिलक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। जानकारी मिली है कि आकाशदी करीब 4 घंटे वहां रहे। काफी देर तक कोई उनको पहचान नहीं पाया, हालांकि कुछ स्थानीय क्रिकेटरों को इसकी भनक लग गई  और फिर वहां भीड़ जमा हो गई। हर कोई उनके साथ एक सेल्फी खिंचवाने को बेताब था। 

बिहार पुलिस की सुरक्षा में निकले आकाशदीप
भीड़ बढ़ती गई और जब सेल्फी की होड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई तो आकाशदीप बिहार पुलिस के 4 जवानों के साथ फौरन वहां से चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आकाशदीप काफी जमीन  से जुड़े व्यक्ति हैं। उनमें लेशमात्र भी अहंकार नहीं है। उन्होंने फैंस के  साथ तस्वीरें खिंचाई। गौरतलब है है कि इंजरी की वजह से आकाशदीप आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। ठीक होने के बाद टीम इंडिया के लिए आगामी टेस्ट सीरीज में खेल सकते हैं। 

टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के नियमित सदस्य हैं
मूलरूप से बिहार के सासाराम जिले के रहने वाले आकाशदीप बंगाल के लिए घरेलु क्रिकेट में खेलते हैं। आकाशदीप इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राईडर्स में शामिल थे, लेकिन चोट लगने की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए। आकाशदीप फिलहाल टीम इंडिया में टेस्ट फॉर्मेट के नियमित गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 10 से ज्यादा विकेट हासिल करके सुर्खियों में आए आकाशदीप सामान्य जिंदगी जीना पसंद करते हैं और अक्सर लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। 


 

Tags - Akash DeepIndian Cricketer Akash DeepAkash Deep UpdateAkash Deep NewsJharkhand News UpdateSports NewsGarhwa News